शेयर मंथन में खोजें

करुर वैश्य बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 58.3% बढ़ा

 निजी क्षेत्र की बैंक करुर वैश्य बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं । करुर वैश्य बैंक के मुनाफे में 58.3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बैंक का कंसो मुनाफा 213 करोड़ रुपये से बढ़कर 338 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं बैंक की ब्याज से शुद्ध आय 439 करोड़ रुपये से बढ़कर 893 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (NPA) 2.70% से घटकर 2.27% पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए (NPA) 0.90% से घटकर 0.74% दर्ज हुआ है। बैंक ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। सालाना आधार पर बैंक का प्रोविजन 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2023 में बैंक की आय 1615 करोड़ रुपये से बढ़कर 2169 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 19.21% से घटकर 18.56% रह गया है। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR) 80.27 फीसदी से बढ़कर 92.14 फीसदी दर्ज हुआ है। चौथी तिमाही में जमा में 12 फीसदी बढ़कर 76,638 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में 68,486 करोड़ रुपयेजमा हुए थे। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 64.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 673 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,106 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 

(शेयर मंथन, 16 मई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख