शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा का चौथी तिमाही में मुनाफा 168% बढ़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 168% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 1779 करोड़ रुपये से बढ़कर 4780 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय 8612 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,525 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2023 में ब्याज से शुद्ध आय 26.8% बढ़कर 41,355 करोड़ रुपये रह गया है।

 तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (NPA) 4.5% से घटकर 3.79% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.99% से घटकर 0.89% रह गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन 3736 करोड़ रुपये से घटकर 1421 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने 5.5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.37% से बढ़कर 3.53% के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.51% रहा है। रिटेल लोन बुक में बेहतर वृद्धि के कारण वैश्विक स्तर पर एडवांस 18.5% बढ़कर 9.69 लाख लकरोड़ रुपये रहा है। बैंक का एनपीए (NPA) प्रोविजन कवरेज रेश्यो 92.43% के स्तर पर है। दमदार नतीजों से बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.39% चढ़ कर 186.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

 

(शेयर मंथन, 16 मई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख