शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से जायडस लाइफसाइंसेज को दवा के लिए अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Oxcarbazepine दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। यह दवा 150, 300 और 600 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद होगी।

 यह दवा Trileptal यानी ट्राइलेप्टल की जेनरिक है। इस दवा का इस्तेमाल अकेले या किसी दवा के साथ मिर्गी के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के ग्रुप फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई बद्दी में किया जाएगा जो हिमाचल प्रदेश में है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में आईक्यूवीआईए एमएटी (IQVIA MAT) के मई 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक सालाना कारोबार 10.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। ग्रुप को अब तक 374 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अब तक 442 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी देना शुरू किया है। कंपनी का शेयर 0.69% गिर कर 574.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा में 25.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 296.6 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। 

(शेयर मंथन, 04 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख