शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC) ने आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग्स के खुद के साथ विलय के प्रस्ताव को बोर्ड मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित विलय के तहत आईडीएफसी (IDFC) लिमिटेड के
शेयरधारकों को 100 शेयर के बदले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 155 155 शेयर मिलेंगे।

 स्कीम ऑफ अमलगमेशन के तहत प्रस्वावित विलय को अंजाम दिया जाएगा। वित्तीय क्षेत्र में एचडीएफसी (HDFC) और एचडीएफसी बैंक के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा विलय होगा। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बीच समझौते को लागू करने की मंजूरी दे दी है। हालाकि विलय को भारतीय रिजर्व बैंक, मार्केट रेगुलेटर सेबी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI), नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल और स्टॉक एक्सचेंज से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के शेयरधारकों के अलावा दूसरे वैधानिक और रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी लेनी होगी। 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आईडीएफसी लिमिटेड की करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है। आईडीएफसी लिमिटेड ने यह हिस्सेदारी आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग्स के जरिए रखी है। आईडीएफसी लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक की है। मार्च अंत में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये थी वहीं करीब 27,194.51 करोड़ रुपये का टर्नओवर था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2437.13 करोड़ रुपये था। आईडीएफसी लिमिटेड की कुल संपत्ति 9,570.64 करोड़ रुपये थी वहीं टर्नओवर 2,076 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

 (शेयर मंथन, 03 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख