शेयर मंथन में खोजें

नजारा टेक बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म टेक्नोनॉजी मुहैया कराने वाली कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को बोर्ड मंजूरी मिली है। बोर्ड ने इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 बोर्ड ने इक्विटी शेयर के जरिए 750 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी के अथॉराइज्ड कैपिटल बढ़ाने को भी मंजूरी दे है। कंपनी का अथॉराइज्ड कैपिटल 30 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50 करोड़ करने को मंजूरी दे दी है। हालाकि कंपनी को अथॉराइज्ड कैपिटल बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसका जिक्र किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार के साथ इसे मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 4 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। बोर्ड ने अधिकतम 750 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 53.23% गिर कर 9.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंसोलिडेटेड आय में भी 8.1% की गिरावट देखी गई थी और यह 289.3 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। वहीं कामकाजी मुनाफे में भी 7.9% की कमी देखने को मिली थी जबकि मार्जिन 9.4% पर बरकरार रहा था। कंपनी का शेयर 0.56% बढ़कर 724.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख