शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज ने जारी किया 2022-23 का सालाना रिपोर्ट, उभरते सेगमेंट में प्रवेश की तैयारी

फार्मा की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज ने 2022-23 का सालाना रिपोर्ट जारी किया है। कंपनी ने उभरते सेगमेंट जैसे न्यूट्रास्यूटिक्ल और जीन थेरैपी में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

 इसके साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों को अपने अनुशासित तरीके से नकदी प्रबंधन और अधिग्रहण की दिशा में बढ़ेंगे। कंपनी ने रिपोर्ट में भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। कंपनी का लक्ष्य इंटीग्रेटेड डिजिटल हेल्थकेयर सर्विसेज के अलावा डिजिटल थेरैपेटिक्स में प्रवेश का लक्ष्य है। 

कंपनी के अध्यक्ष के सतीश रेड्डी ने कहा कि, हम कारोबार के नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इसके तहत न्यूट्रास्यूटिक्ल और जीन थेरैपी सहित न्यू केमिकल इंटीटीज यानी एनसीई (NCE) के क्षेत्र में उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने शेयरधारकों को जानकारी दी कि कंपनी ऐसी रणनीति पर काम कर रही है जिससे वृद्धि के साथ दवा ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। कंपनी का वित्त वर्ष 2023 में मजबूत वित्तीय अनुशासन रहा है जिसमें मजबूत बैलेंस शीट के साथ बेहतर कैश जनरेशन भी शामिल है।

मजबूत बैलेंस शीट के कारण कंपनी को भविष्य में वृद्धि के लिए वित्तीय लचीलेपन मुहैया कराता है। कंपनी लगातार इफिशिएंसी, उत्पादकता के साथ बेहतर ऑपरेशंस को जारी रखेगी। कंपनी अनुसंधान और विकास को और मजबूत करेगी। ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल तरीकों को अपनाने पर फोकस करेगी। वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में आय 15 फीसदी बढ़कर 24,588 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। कंपनी का शेयर 0.94% चढ़ कर 5,164.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख