शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी का एस-प्रेसो (S-Presso) और इको (Eeco) के रीकॉल का फैसला

देश की दिग्गज कार उत्पादन करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने गाड़ियों को रीकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी ने 87,599 गाड़ियों को रीकॉल का फैसला लिया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने रीकॉल का फैसला लिया है।

  कंपनी खराब स्टियरिंग टाई रॉड को बदलने के लिए गाड़ियों को रीकॉल करेगी। यह खराबी S-Presso और Eeco मॉडल में देखने को मिली है। यह खराबी उन गाड़ियों में है जिनका उत्पादन 5 जुलाई 2021 और 15 फरवरी 2023 के दौरान उत्पादित की गई थी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन गाड़ियों में इस्तेमाल स्टियरिंग टाई रॉड में खराबी हो सकती है, जिसकी संभावना नहीं के बराबर है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। इसके खराब होने से ब्रेक और हैंडलिंग करना काफी मुश्किल हो जाता है। जिनके गाड़ी में यह खामियां पाई जाएंगी उनके मालिकों को मारुति सुजुकी के अथॉराइज्ड डीलर वर्कशॉप से संदेश भेजा जाएगा ताकि उसकी जांच कर उसे बदला जा सके। खास बात यह है कि इसके लिए गाड़ी मालिकों को कुछ भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह सर्विस मुफ्त में कंपनी की ओर से दी जाएगी। मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर 0.80% गिरकर 9690 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि S-Presso को बाजार में 2019 में उतारा गया था। कंपनी ने 2022 में Eeco MPV का नया संस्करण बाजार में उतारा था जिसकी एक्स शोरुम कीमत 5.10 लाख रुपये रखी गई थी।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख