शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 74.8% बढ़ा

केनरा बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। केनरा बैंक के मुनाफे में करीब 74.8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2022 करोड़ रुपये से बढ़कर 3534.8 करोड़ रुपये हो गया है।

 स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 27.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 6785 करोड़ रुपये से बढ़कर 8666 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी सकल एनपीए (NPA) 5.35% से घटकर 5.15% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 1.73% से घटकर 1.57% पर दर्ज हुआ है। सकल एनपीए 46,159.5 करोड़ रुपये से घटकर 45,727.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 14,349.3 करोड़ रुपये से घटकर 13,461.4 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 3.07% से घटकर 3.05% हो गया है। एनपीए (NPA) प्रोविजनिंग 2673 करोड़ रुपये से बढ़कर 2418 करोड़ रुपये हो गया है।

बैंक के वैश्विक जमा में 6.65% की बढ़ोतरी हुई और यह 11.92 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं घरेलू जमा 4.9% बढ़ोतरी के साथ 11.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जहां तक एडवांस का सवाल है तो वैश्विक स्तर पर सकल एडवांस में 13.27% की बढ़ोतरी हुई है और यह 8.88 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सकल घरेलू एडवांस में 12.69% की बढ़ोतरी रही है और यह 8.18 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। नतीजों के बाद केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 0.49% चढ़ कर 339.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख