शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 52.5% बढ़ा

पहली तिमाही में एशियन पेंट्स के मुनाफे में 52.5% की बढ़ोतरी एशियन पेंट्स के मुनाफे में 52.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1036 करोड़ रुपये से
बढ़कर 1550 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

 वहीं कंपनी की आय में 7% की वृद्धि देखने को मिली है। आय 8607 करोड़ रुपये से बढ़कर 9182 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 36% की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 1556 करोड़ रुपये से बढ़कर 2121 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 18.1% से बढ़कर 23.1% दर्ज हुआ है। कंपनी की अन्य आय 99 करोड़ रुपये से बढ़कर 197 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पहली तिमाही में डबल डिजिट में वॉल्यूम वृद्धि रही। कंपनी के घरेलू डेकोरेटिव कारोबार के वॉल्यूम में डबल डिजिट बढ़ोतरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 1.4% की गिरावट रही। बाथ फिटिंग कारोबार से आय 28.2% गिरकर 84.7 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। किचेन कारोबार में भी 12% की गिरावट देखने को मिली और आय 96 करोड़ रुपये रही। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत ग्रोथ रही। कंपनी को आगामी त्योहारी सीजन में मजबूत मांग की उम्मीद है।

 (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख