शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले का पहली तिमाही में मुनाफा 37% बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 37% बढ़ा है। मुनाफा 515 करोड़ रुपये से बढ़कर 698 करोड़ रुपये हो गया
है।

 कंपनी की आय में 15% की बढ़ोतरी हुई है और यह 4037 करोड़ रुपये से बढ़कर 4660 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 815 करोड़ रुपये से बढ़कर 1056 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे मे 29.5% की बढ़ोतरी हुई है। मार्जिन 20.1% से बढ़कर 22.7% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष में बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी के घरेलू बिक्री में 14.6% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी के ई-कॉमर्स वर्टिकल में 6.5% की वृद्धि देखी गई है। फ्रेश मिल्क की कीमतों में स्थिरता दिख रही है। सभी कैटेगरी में दहाई अंकों में वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी के अध्यक्ष सुरेश नारायणन ने कहा कि यह लगातार पांचवा साल है जब सभी प्रोडक्ट्स ग्रुप में दहाई अंकों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख