शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 49% गिरा

फार्मा की दिग्गज कंपनी डिवीज लैब ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 49% गिरा। मुनाफा 702 करोड़ रुपये से घटकर 356 करोड़ रुपये हो गया है।

 जहां तक तिमाही आधार का सवाल है तो मुनाफे में 11% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं आय में 21% की गिरावट देखी गई है। कंसो आय 2255 करोड़ रुपये से घटकर 1778 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर आय में 11% की कमी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 848 करोड़ रुपये से घटकर 504 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं मार्जिन 37.6% से घटकर 28.3% के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी को फॉरेक्स गेन मात्र 3 करोड़ रुपये का हुआ है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 56 करोड़ का फॉरेक्स गेन हुआ था। कंपनी के कुल खर्च में 8% की गिरावट देखी गई है और यह 1491 करोड़ रुपये से घटकर 1367 करोड़ रुपया रह गया है। डिवीज लैब बड़े स्तर पर एपीआई (API), इंटरमीडियरीज का उत्पादन करती है। कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।

 (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख