शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन के 2 दवाओं की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी ल्यूपिन के लिए आज का दिन खास रहा। कंपनी को जहां एक ओर दवा की अर्जी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिली है वहीं दूसरी ओर एक और दवा के बिक्री के लिए भी मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यूएसएफडीए से Bromfenac Ophthalmic Soln यानी ब्रोमफिनैक ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशंस की अर्जी को मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल आंखों से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 1.1 करोड़ डॉलर का है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के पीथमपुर इकाई में किया जाएगा। वहीं कंपनी को एक और दवा की अर्जी के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। कंपनी कोमेट्रोप्रोलोल सक्सिनेट ईआर (Metoprolol Succinate ER0 टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है। यह दवा टॉपरोल-एक्स एल (Toprol-XL) की जेनरिक दवा के समान है। इस दवा का अमेरिका में सालाना 30.5 करोड़ डॉलर का कारोबार है। इस दवा का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर कम करने के लिए किया जाता है। कंपनी का शेयर 2.89% चढ़ कर 1112.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख