शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा के दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा की अर्जी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Tacrolimus यानी टैक्रोलिमस दवा की अर्जी sANDA मंजूरी मिली है। इसे sANDA (Supplemental Abbreviated New Drug Application) यानी सप्लीमेंटल एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन कहा जाता है।

 इस दवा का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। टैक्रोलिमस दवा प्रोटोपिक (Protopic) की जेनरिक है। अमेरिका में इस दवा का सालाना 1.54 करोड़ डॉलर का कारोबार है। प्रोटोपिक (Protopic) दवा का उत्पादन लियो फार्मा के द्वारा किया जाता है। अमेरिका में इस दवा का वितरण अमेरिकी सब्सिडियरी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स इंक के जरिए की जाएगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल 184 उत्पाद हैं जिसके अमेरिका में वितरण के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी के अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए के पास 51 दवाओं की अर्जी लंबित है। इसके अलावा कंपनी बाहरी स्तर पर करार के विकल्प तलाशते रहती है ताकि मौजूदा पाइपलाइन और पोर्टफोलियो में वृद्धि की जा सके। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.44% गिर कर 778 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख