शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज के दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी डोक्सेपिन (Doxepin) टैबलेट के लिए मिली है। यह दवा 3 मिली ग्राम और 6 मिली ग्राम के दो क्षमताओं में मौजूद होगी।

 इस दवा का इस्तेमाल नींद से जुड़ी बीमारी यानी इनसोमनिया (insomnia) के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा के खाने से आदमी को देर तक नींद आती है। साथ हीं रात में सोने के दौरान उठने की संख्या में भी कमी आती है। डोक्सेपिन दवा एक ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स दवा की कैटेगरी से जुड़ा है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा। यह इकाई मोरैया में स्थित है। इस दवा का अमेरिका में सालाना कारोबार 4.34 करोड़ डॉलर का है। कंपनी को अब तक 376 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 444 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी देना शुरू किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.48% चढ़ कर 647.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख