शेयर मंथन में खोजें

सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए एनएलसी का आरयूवीएनएल के साथ करार

एनएलसी (NLC) इंडिया ने सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। कंपनी ने यह करार राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (RUVNL) के साथ किया है। यह करार 300 मेगा वाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया है।

 यह करार 25 साल के लिए है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के बीकानेर जिले के बारिशनगर इलाके में लगाना है। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी टाटा पावर सोलर सिस्टम को दिया गया है। इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली के इस्तेमाल के लिए पावर यूजेज एग्रीमेंट यानी पीयूए (PUA) पर हस्ताक्षर किया गया है। यह हस्ताक्षर एनएलसी इंडिया और राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (RUVNL) के साथ किया गया है। इस प्रोजेक्ट से सालाना 75 करोड़ इकाई बिजली पैदा होगी। इससे पैदा हुई सभी ग्रीन बिजली राजस्थान को आपूर्ति की जाएगी। यह प्रोजेक्ट राजस्थान सरकार को न्यूनतम रिन्युएबल एनर्जी की खरीद की जिम्मेदारी को पूरा करने में मददगार साबित होगा। वहीं प्रोजेक्ट के शुरू होने से कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में भी कमी आएगी जो सालाना करीब 72 लाख टन के बराबर होगी। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी ने 510 मेगा वाट के सोलर प्रोजेक्ट क्षमता का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने यह ऑर्डर सीपीएसयू स्कीम के दूसरे चरण के तहत जीता है। कंपनी ने यह प्रोजेक्ट आईआरईडीए (IREDA) की ओर से मंगाए गए कंपीटिटिव बिडिंग के तहत जीता है।एनएलसी का शेयर शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर 1.84% गिर कर 123 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख