शेयर मंथन में खोजें

यूनो मिंडा यूरोप में बची हिस्सा खरीदने को यूनो मिंडा बोर्ड से मंजूरी

वैश्विक स्तर की प्रोपराइटरी ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस बनाने वाली यूनो मिंडा ने ऐलान किया कि कंपनी के बोर्ड ने यूनो मिंडा यूरोप में बाकी बच्चे हिस्से को खरीदने के लिए मंजूरी दी है।

 कंपनी इस बाकी बचे हिस्से के खरीद पर 11.58 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस हिस्सा खरीद के बाद यूनो मिंडा यूरोप कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियर बन जाएगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कि कंपनी यूनो मिंडा यूरोप में 3.81% हिस्सा खरीदेगी जो कि फिलहाल George Hutter के पास है। फिलहाल यूनो मिंडा यूरोप Gmbh कंपनी की स्टेप डाउन सब्सडियरी है। George Hutter की हिस्सेदारी कंपनी एसएएम (SAM) ग्लोबल (SAM Global Pte Ltd) खरीदेगी जो कि यूनो मिंडा की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यूनो मिंडा ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की एक बड़ी कंपनी है जो बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए कंपोनेंट (EV) बनाने का काम करती है। यूनो मिंडा का शेयर बीएसई (BSE) पर 3.62% गिर कर 605.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

 (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख