शेयर मंथन में खोजें

कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

आरपीजी (RPG) ग्रुप की वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी (EPC) कंपनी केईसी (KEC) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार के लिए मिला है।

 इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 380 किलोवोल्ट (KV) ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी है। यह ऑर्डर किंगडम ऑफ सऊदी (KSA) अरब से मिला है।केईसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक विमल केजरीवाल ने कहा कि, हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिले ऑर्डर से काफी खुश हैं। इस साल में अब तक कंपनी को 7500 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर मिल चुके हैं। यह ऑर्डर सालाना आधार पर पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है। इस ऑर्डर के साथ कंपनी सऊदी अरब के मिडिल ईस्ट क्षेत्र में वृद्धि का वाहक बना हुआ है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अलावा रेलवे, सिविल, अर्बन इंफ्रास्च्रक्चर, सोलर, ऑयल ऐंड गैस पाइपलाइन और केबल के के क्षेत्र में काम करती है। फिलहाल कंपनी 30 से ज्यादा देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का कारोबार 110 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.78% चढ़ कर 682.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 13 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख