शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन बायोलॉजिक्स को यूरोपियन कमीशन से दवा के लिए मंजूरी मिली

 बायोकॉन की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को यूरोपियन कमीशन से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी आंखों की दवा के लिए मिली है।

 यह दवा येसाफिली (Yesafili) की बायोसिमिलर है। यह aflibercept की बायोसिमिलर YESAFILI® है। YESAFILI® दवा की बिक्री के लिए यूरोपियन कमीशन से मंजूरी मिली है। Aflibercept की EU ब्रांड सेल दिसंबर 2022 के अंत तक 180 करोड़ डॉलर रही है जो करीब 15000 करोड़ रुपये के करीब है। YESAFILI® को जुलाई में यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी से मानव के उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी। इसके बाद ही यूरोपियन कमीशन ने भी मंजूरी दी है। डायबिटीज के चलते दिखने में दिक्कत होने की स्थिति में भी दवा काफी कारगर है। आंकड़ों के मुताबिक Eylea (Aflibercept) के मुकाबले YESAFILI दवा काफी कारगर और सुरक्षित है। दवा की बिक्री के लिए यह मंजूरी यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के अलावा यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA) के देश जैसे आइसलैंड और नॉर्वे के लिए भी मान्य होगा। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.10% गिर कर 267.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख