शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम का कनाडा की रेसन एयरोस्पेस कारोबार को बंद करने का फैसला

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कनाडा की सहयोगी कंपनी रेसन एयरोस्पेसस कॉरपोरेशन यानी Resson Aerospace Corporation के कारोबार को बंद करने का फैसला किया है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है। कंपनी की इस कनाडाई सब्सिडियरी में 11.18% हिस्सेदारी थी। कंपनी ने ऐच्छिक तौर पर कारोबार को बंद करने का फैसला लिया है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को हिस्सा बिक्री के बदले 28.7 करोड़ रुपये मिलेंगे। रेसन एयरोस्पेसस कॉरपोरेशन को कॉरपोरेशन कनाडा से सर्टिफिकेट ऑफ डिसोल्यूशन मिल चुका है। डिसोल्यूशन का मतलब अब यह कंपनी अस्तित्व में नहीं रहेगी। महिंद्रा और महिंद्रा को क्लास सी प्रेफर्ड शेयर के बदले जुर्माना मिल जाएगा। इस हिस्सा बिक्री के बाद न केवल कंपनी अस्तित्व में रहेगी बल्कि कंपनी की सब्सिडियरी भी नहीं रह पाएगी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.88% गिर कर 1586.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख