शेयर मंथन में खोजें

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी का वैक्सीन बनाने के लिए करार

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी ने सिंगापुर की एक कंपनी के साथ करार किया है। यह करार हिलमैन लैबोरेट्रीज सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के साथ किया गया है। आपको बता दें कि ऑरो वैक्सीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।

 इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक वैक्सीन विकसित करने के साथ उसका उत्पादन और बिक्री भी शामिल है। इस पेंटावैलेंट वैक्सीन का इस्तेमाल बच्चों के लिए किया जाता है। इस करार के तहत ऑरो वैक्सीन प्राइवेट लिमिटेड हिलमैन लैबोरेट्रीज को एक माइलस्टोन भुगतान करेगी। यह भुगतान वैक्सीन के विकास के दौरान कुछ खास क्लीनिकल स्टडी मुकाम हासिल करने के बाद देना होगा। इसके अलावा हिलमैन लैबोरेट्रीज को वैक्सीन की सफलतापूर्वक बिक्री शुरू होने के बाद रॉयल्टी का भी भुगतान होगा। अरविंदो फार्मा के मुताबिक इस लाइसेंस एग्रीमेट का कंपनी के कारोबार पर फिलहाल कुछ खास असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं कंपनी के तेलंगाना इकाई की अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने जांच के बाद फॉर्म 483 के साथ 1 आपत्ति जारी की। यह जांच 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच की गई थी। कंपनी यूएसएफडीए की ओर से उठाए गए आपत्तियों का तय समय में जवाब देगी। कंपनी आपत्तियों को दूर करने के लिए यूएसएफडीए के साथ मिलकर काम कर रही है।

 

(शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख