शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एनर्जी का खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन शुरू

 अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन ( Kharghar Vikhroli ऊransmission imitedः(KVTL), का काम पूरा कर लिया है। मुंबई शहर अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से इंटीग्रेटेड हो चुका है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन पूरा होने से मुंबई अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से जुड़ चुका है।

 यह ग्रिड खास होने के साथ पहली बार 400 केवी से जुड़ा है। इस लाइन में डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन जुड़ा हुआ है। कंपनी ने इस लाइन के लिए बोली 2021 में जीती थी।यह ग्रिड कई मायनों में खास और चुनौतीभरा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 6 टावर क्रीक पर लगे हुए हैं। वहीं कुछ टावर विशेष तौर पर शहरी इलाकों में क्षितिज टावर लगे हुए हैं। इस टावर के लगने से पावर की क्वालिटी के साथ स्थायित भी देखने को मिलेगी। इस ट्रांसमिशन लाइन के पूरा होने से मौजूदा मांग के साथ-साथ भविष्य की ऊर्जा जरुरतों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का ही नाम बदलकर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस हुआ है। मुबंई में हाल के वर्षों में दो बार ग्रिड फेल होने की घटना हुई है। पहली बार 12 अक्टूबर 2020 और दूसरी बार 27 फरवरी 2022 को ग्रिड फेल होने की घटना हुई थी।

 

(शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख