शेयर मंथन में खोजें

मुंबई में सस्ती हुई सीएनजी, पीएनजी, महानगर गैस का कीमतों में कटौती का ऐलान

 महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में सीएनजी (CNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। महानगर गैस ने सीएनजी की खुदरा कीमतों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती का फैसला किया है। कटौती के बाद सीएनजी की नई कीमत 76 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी।

 इसके अलावा कंपनी ने घरेलू पीएनजी (DPNG) यानी डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में कटौती का फैसला किया है। एमजीएल (MGL) ने पीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति एससीएम (SCM) की कटौती की है। कटौती के बाद पीएनजी की नई कीमत 47 रुपये प्रति एससीएम (SCM) हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद नई दर 2 अक्टूबर से लागू मानी जाएगी। कंपनी ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती का फैसला सरकार की ओर से नेचुरल गैस की कीमतों में किए गए संशोधन के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि सरकार हर महीने की पहली तारीख को नेचुरल गैस प्राइसिंग फॉर्मूला के तहत घरेलू उत्पादन के लिए दाम तय करती है। कीमतों में कटौती के जरिए कंपनी का लक्ष्य घरेलू के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में खपत को बढ़ाना है। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में सीएनजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति एससीएम (SCM) की कटौती की थी।

 (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख