शेयर मंथन में खोजें

बॉक्साइट ओर की सप्लाई के लिए हिन्डाल्को का ओएमसी के साथ एमओयू

आदित्य बिड़ला ग्रुप क फ्लैगशिप कंपनी हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज ने कहा है कि कंपनी ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेगी। हिन्डाल्को ने यह करार लंबी अवधि के लिए बॉक्साइट ओर (अयस्क) की आपूर्ति के लिए किया है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने यह करार अपने प्रस्तावित एलुमिना रिफाइनरी इकाई के लिए किया है। इसके अलावा कंपनी ने 150 मेगा वाट के कैप्टिव पावर प्लांट के लिए भी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेगी। यह समझौता ओडिशा के रायगढ़ जिले के कंसारीगुडा इलाके में स्थित है। रायगढ़ जिले में कंपनी की यह दूसरी एलुमिला रिफाइनरी है।

कंपनी के मुताबिक इस इकाई पर प्रस्तावित निवेश 8000 करोड़ रुपये की है। कंपनी इस इकाई पर दो चरणों में निवेश करेगी। 10 मिलियन टन क्षमता वाली पहली इकाई 2026-27 में शुरू हो जाएगी। इस रिफाइनरी पर कंपनी करीब 5500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 41% की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी का मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गया था। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की राय के साथ 550 रुपये के लक्ष्य दिया था। कंपनी की अगले 5 साल में 440 करोड़ डॉलर निवेश का लक्ष्य है

 

(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख