शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Bank of Baroda का मुनाफा 28.4% बढ़ा

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) ने चालू वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर बैंक के मुनाफे में 28.4% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में बैंक का मुनाफा 3313 करोड़ रुपये से बढ़कर 4253 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्याज से शुद्ध आय में 6.4% की बढ़त रही है। ब्याज से शुद्ध आय 10,174 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,831 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। सालाना आधार पर प्रोविजन 32.7% बढ़कर 1627 करोड़ रुपये से 2160 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, तिमाही आधार पर प्रोविजन में 11% की बढ़त देखी गयी और यह 1947 करोड़ रुपये से बढ़कर 2160 करोड़ रुपये रह गया है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नए एनपीए (NPA) में 24.5% की बढ़त देखने को मिली है। नए एनपीए 3479 करोड़ रुपये से बढ़कर 4331 करोड़ रुपये हो गये हैं। वहीं, तिमाही आधार पर नए एनपीए में 76.6% की बढ़त हुई है और यह 2452 करोड़ रुपये से बढ़कर 4331 करोड़ रुपये हो गई है। क्रेडिट वृद्धि 12.4% रही है।

रिटर्न ऑन एसेट सालाना आधार पर 1.01% से बढ़कर 1.14% हो गई है। वहीं, बैंक का सकल एनपीए 3.51% से घटकर 3.32% हो गया है जबकि शुद्ध एनपीए 0.78% से घटकर 0.76% रह गया है। घरेलू स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.41% से घटकर 3.19% रह गया है। वहीं वैश्विक स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.27% से घटकर 3.07% रह गया है।

(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख