शेयर मंथन में खोजें

इक्विटी, वॉरंट्स के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को स्पाइसजेट बोर्ड से मंजूरी

एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट के बोर्ड ने 12 दिसंबर को हुए बोर्ड बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

 कंपनी फंड जुटाने के लिए शेयर और वॉरेट जारी करेगी। कंपनी की शेयर और वॉरंट के जरिए 2254 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। फिलहाल कंपनी के प्रोमोटर अजय सिंह का कंपनी में 56.5 फीPublishingसदी हिस्सा है। इसमें से 37.9 फीसदी हिस्सा अलग-अलग लेंडर्स के पास गिरवी है। कंपनी 13 करोड़ कंवर्टिबल वॉरंट्स जारी करेगी। इसके अलावा 32 करोड़ इक्विटी शेयर भी जारी किए जाएंगे। इक्विटी और वॉरंट 50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाएंगे। कंपनी 64 अलॉटी को कंवर्टिबल वॉरंट्स जारी करेगी। इसमें प्रभुदास लीलाधर एडवाइजरी सर्विसेज, एलकेपी फाइनेंस, मार्टिना डेवलपर्स और फिनकॉन शामिल हैं। इश्यू प्राइस सेयर के 11 दिसंबर के बाजार बंद होने के बाद के भाव से 18.4 फीसदी कम है। वहीं कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 198 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 449 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं आय 2003 करोड़ रुपये से घटकर 1429 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी के बोर्ड नतीजे और घाटे में आने के बाद शेयर 4.18% गिर कर 58.04 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख