शेयर मंथन में खोजें

नैटको फार्मा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत

दवा कंपनी नैटको फार्मा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

 कंपनी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे एंटी ट्रस्ट मामले में सभी आरोप कोर्ट से खारिज हो गए हैं। एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा कि कैंसर की दवा मामले में सभी आरोप कोर्ट से खारिज हो गए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में कंपनी के अलावा सेलजेन कॉरपोरेशन (Celgene Corporation), Bristol Myers Squibb, Breckenridge फार्मा के अलावा दूसरी कंपनियों के खिलाफ लुईसियाना हेल्थ सर्विस की ओर से मामले में पार्टी बनाया गया था। कोर्ट ने Breckenridge फार्मा और नैटको फार्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।

आपको बता दें Breckenridge फार्मा ने कैंसर की दवा Pomalidomide कैप्सूल के लिए अर्जी दी थी। इसके साथ ही Pomalidomide कैप्सूल की जेनरिक दवा की अमेरिका में बिक्री के लिए साझीदार भी थी। हालाकि कंपनी ने अभी इस दवा का जेनरिक संस्करण अमेरिका में नहीं उतारा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.05% चढ़ कर 780.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 57 करोड़ रुपये से बढ़कर 369 करोड़ रुपये हो गया था, वहीं कंसो आय 432 करोड़ रुपये से बढ़कर 1031 करोड़ रुपये हो गया था। कंपनी ने 1.25 रुपय् प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था।

 

 

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख