शेयर मंथन में खोजें

मझगांव डॉक को रक्षा मंत्रालय से 1614 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला

भारतीय नौ सेना के लिए वॉरशिप और सबमरीन बनाने वाली कंपनी मझगांव डॉक ने रक्षा मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया है। 

 रक्षा मंत्रालय के साथ यह करार 1614 करोड़ रुपये का है। इस करार के तहत कंपनी को निर्माण कर 6 नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स की डिलीवरी यानी एनजीओपीवी (NGOPVs) करना है। यह पेट्रोल वेसल्स भारतीय तट रक्षक बल यानी इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसमें से पहले पेट्रोल वेसल्स की निगरानी 41 महीने यानी 3 साल पांच महीने में डिलीवरी करनी होगी। इसकी डिलीवरी की तारीख रक्षा मंत्रालय से कॉन्ट्रैक्ट के लिए एडवांस पेमेंट मिलने के साथ ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद बाकी के वेसल्स की डिलीवरी 5 महीने के अंतराल पर करना होगा।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड जिसे पहले मझगांव डॉक लिमिटेड कहा जाता था। यह एक शिपयार्ड है जो मुंबई के मझगांव में स्थित है। कंपनी ऑफशोर ऑयल ड्रिलिंग के लिए भी वेसल्स का निर्माण करती है। रक्षा मंत्रालय की ओर से वेसल्स के लिए मंगाई गई बोली में कंपनी की ओर से सबसे कम बोली लगाई गई थी। इसके लिए नवंबर 2023 में टेंडर मंगाए गए थे। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद कंपनी का ऑर्डर बुक 39,000 करोड़ रुपये हो गई है। इस नए ऑर्डर के बाद कंपनी की आय में वृद्धि मजबूत देखने को मिलेगी। यह वित्त वर्ष 2024-26 की आय में देखने को मिल सकती है। कंपनी के मौजूदा ऑर्डरबुक में P-15B destroyers, P-17A frigates और P-75 शामिल है। कंपनी का शेयर 3.85% चढ़ कर 2125 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख