शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा तीसरी तिमाही 6% बढ़ा, बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी

दवा बनाने वाली कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 26.8% की बढ़ोतरी हुई है।

 कंपनी का मुनाफा 631 करोड़ रुपये से बढ़कर 790 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 26.8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 4257 करोड़ रुपये से बढ़कर 4510 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाजी मुनाफा 956 करोड़ रुपये से बढ़कर 1103 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 22.5% से बढ़कर 24.5% हो गई है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड से 600 करोड़ के बायबैक को मंजूरी मिली है। बोर्ड ने 1005 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दी है। शेयर बायबैक प्राइस गुरुवार को बंद भाव के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है। बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी को रखी गई है। कपनी यह बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए करेगी। कुल मिलाकर 0.59% इक्विटी शेयरों का बायबैक होगा। कुल मिलाकर 59.7 लाख शेयरों के बायबैक होंगे। आपको बता दें कि टेंडर ऑफर के जरिए होने वाले बायबैक में कंपनी निश्चित भाव पर शेयर पर बायबैक करेगी। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.37% चढ़ कर 805.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

 

(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख