शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में एल्केम लेबोरेट्रीज का मुनाफा 31% बढ़ा

दवा बनाने वाली कंपनी ने एल्केम लेबोरेट्रीज ने तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 31% की बढ़ोतरी हुई है।

 कंपनी का मुनाफा 460 करोड़ रुपये से बढ़कर 604 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 9.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 3041 करोड़ रुपये से बढ़कर 3324 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 35 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है।अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 17 फरवरी, 2024 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है। कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 19.7% से बढ़कर 21.3% हो गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी को भारतीय कारोबार से आय में 12.3% बढ़कर 2232 करोड़ रुपये हुई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को 51.3 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है। वहीं तीसरी तिमाही में अन्य आय 45.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 93.6 करोड़ रुपए के स्त पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.32% चढ़ कर 5327.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2024)

(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख