शेयर मंथन में खोजें

दादरा इकाई पर यूएसएफडीए की कार्रवाई से सन फार्मा का शेयर करीब 4% गिरा

शुक्रवार को सन फार्मा के शेयर पर दबाव देखने को मिला। शेयर पर दबाव की यह वजह अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) की ओर से दादरा इकाई को
ओएआई यानी ऑफिशियल एक्शन इंडीकेटेड (OAI) का दर्जा दिया गया है। आपको बता दें कि ओएआई दर्जा का मतलब यूएसएफडीए रेगुलेटरी कार्रवाई या प्रशाशनिक कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है।

कंपनी के दादरा इकाई की जांच 4 से 15 दिसंबर 2023 के दौरान हुई थी। कंपनी ने इकाई पर यूएसएफडीए की इस कार्रवाई की जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है। सन फार्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीजीए यानी थेरेपेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (TGA) से विनलेवी (Winlevi) के मंजूरी की जानकारी दी थी। इस दवा (clascoterone cream 1%) का इस्तेमाल एक्ने वलगैगिरस के इलाज में किया जाता है। इस दवा को 12 साल और उससे ऊपर के रोगियों को एक्ने वलगैगिरस के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इस मंजूरी के बाद सन फार्मा को ऑस्ट्रेलिया में इस दवा की बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव अधिकार मिल जाएंगे। कंपनी ऑस्ट्रेलिया में 24 जून से इस दवा की बिक्री कर पाएगी। खास बात यह है कि इस दवा के लिए अमेरिका और कनाडा में कंपनी के पास वित्त वर्ष 2022 से ही बिक्री का अधिकार है। कंपनी के शेयर में 3.99% तक की गिरावट देखने को मिली है और शेयर 1540 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 14 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख