शेयर मंथन में खोजें

डॉ. रेड्डीज के श्रीकाकुलम इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी

हैदराबाद की नामी दवा कंपनी डॉ रेड्डीज के लिए बुरी खबर है। कंपनी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से बड़ा झटका लगा है। कंपनी के आंध्र प्रदेश में स्थित इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी हुई हैं।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम एपीआई (API) इकाई (CTO-6) को जांच के बाद 4 आपत्तियां जारी की गई है। इकाई की जांच 30 मई से 7 जून के दौरान की गई थी। कंपनी के मुताबिक यूएसएफडीए ने एपीआई इकाई (CTO-6) में जीएमपी (GMP) यानी गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज की जांच की थी। कंपनी को फॉर्म 483 के साथ 4 आपत्तियां जारी की गई हैं। कंपनी तय समय में यूएसएफडीए की ओर से उठाई गई आपत्तियों को दूर करेगी। आपको बता दें कि फॉर्म 483 आपत्तियों की एक सूची है जो कि जांच के बाद रेगुलेटर की ओर से दी जाती है। हालाकि फॉर्म 483 जीएमपी कंप्लायंस को लेकर अंतिम फैसला नहीं होता है। फॉर्म 483 जारी होने के कंपनी को इसका जवाब देने के लिए 15 दिनों का वक्त मिलता है। इसमें कंपनी आपत्तियों को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी से यूएसएफडीए को अवगत कराता है। डॉ रेड्डीज का शेयर 0.74% चढ़ कर 6106.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ ।

(शेयर मंथन, 10 जून 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख