शेयर मंथन में खोजें

गेल की एथेन क्रैकर इकाई पर करीब 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

सरकारी कंपनी गेल (GAIL) यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बड़े स्तर पर पूंजीगत खर्च करने की योजना है। कंपनी की एथेन क्रैकर इकाई पर करीब 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

 इस योजना के लिए कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार से करीब 800 हेक्टेयर जमीन मुहैया कराई जाएगी। यह जमीन राज्य सरकार के मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुहैया कराई जाएगी। कंपनी के मुताबिक इस जमीन के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। कंपनी की 1500 किलोटन सालाना एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार को अपनी आवेदन जमा करा दी है। आवेदन में राज्य सरकार से प्रोजेक्ट को पूरा करने वाले योग्य लोग और संगठन मुहैया कराने का अनुरोध किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल मुहैया उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद कंपनी निवेश के प्रस्ताव पर बोर्ड से मंजूरी लेगी। आपको बता दें कि एथाइलिन कई तरह के पेट्रोकेमिकल के लिए बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है। चौथी तिमाही में गेल की आय में 5.6% की गिरावट देखने को मिली थी और यह 32,317 करोड़ रुपये रहा था। वहीं मुनाफे में 23% तक का भारी नुकसान देखने को मिला था। गेल का शेयर 2.13% गिर कर 208.18 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 10 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख