शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 42.09 फीसदी गिरा

दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के कुल मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 42.09 फीसदी गिरकर 759 करोड़ रुपये हो गया है।

महाराष्ट्र में एसजेवीएन (SJVN) को मिला सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर

सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) को महाराष्ट्र सरकार से तैरने वाले यानी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 730 करोड़ रुपये है।

इंडसइंड बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 1805 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

सुजलॉन को विंड टर्बाइन के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी से मिला ऑर्डर

सुजलॉन को विंड टर्बाइन की आपूर्ति के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर अदाणी ग्रीन एनर्जी से मिला है। सुजलॉन को यह ऑर्डर 48.3 मेगावाट के लिए विंड टर्बाइन की आपूर्ति के लिए मिला है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख