शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

ग्लेनमार्क फार्मा को यूएसएफडीए से सोराइसिस की जेनेरिक दवा के लिए मंजूरी मिली

प्रमुखा दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से से लियो फार्मा के एन्सिलर के जेनेरिक संस्करण कैल्सीपोट्रिएन और बीटामेथासोन डिप्रोपियोनेट फोम के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयरों में कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

अदाणी पावर को फिर से कम अवधि के अतिरिक्त निगरानी उपाय में डाला गया

प्रमुख शेयर बाजारों एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर अदाणी पावर (Adani Power) को गुरुवार से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (short-term ASM) में शामिल किया गया है। एक्सचेंजों ने इस बात की जानकारी बुधवार (22 मार्च) को दी थी।

बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के लिए VoltUp और BSNL ने मिलाया हाथ

बैटरी-ए-सर्विस (BaaS) स्टार्टअप वोल्टअप (VoltUp) ने बुधवार (22 मार्च) को कहा कि उसने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बीएसएनएल (BSNL) के साथ साझेदारी की है। शुरुआत में साझेदारी के तहत गुरुग्राम में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

कृषि स्टार्टअप Sorted ने कारोबार बढ़ाने के लिए 50 लाख डॉलर जुटाये

ग्राहकों तक गुणवत्तापूर्ण फल और सब्जियों को पहुँचाने के लिए मिल्कबास्केट (Milkbasket) के पूर्व सीईओ अनंत गोयल ने एक कृषि आधारित स्टार्टअप सॉर्टेड (Sorted) की शुरुआत की है। उन्होंने अपने स्टार्टअप कारोबार को बढ़ाने के लिए सीड फंडिंग के रूप में 50 लाख डॉलर की पूँजी जुटायी है।

Accenture बेंगलुरु स्थित AI firm Flutura का अधिग्रहण करेगी

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सेंचर (Accenture) बेंगलुरु स्थित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) कंपनी फ्लूतुरा (Flutura) का अधिग्रहण करेगी। कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी में सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख