शेयर मंथन में खोजें

आईटी शेयरों में गिरावट क्या खरीदारी का मौका है, या अभी और करेक्शन आएगा?

आईटी सेक्टर में हाल की गिरावट को बाजार विश्लेषक फिलहाल ब्रेकआउट के बाद होने वाला करेक्शन मान रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि आईटी इंडेक्स में पहले तेजी आई थी और अब उसमें कुछ मुनाफावसूली तथा थ्रोबैक देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इंडेक्स 29,500 के स्तर तक भी नीचे आता है, तो इसे अपने आप में नकारात्मक संकेत नहीं माना जाएगा। हालांकि, इस स्तर के नीचे कमजोरी जारी रहने पर तेजी के मौजूदा तकनीकी पैटर्न पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। इसलिए निवेशकों को गिरावट और ट्रेंड में वास्तविक बदलाव के बीच अंतर समझना जरूरी है।

आईटी सेक्टर में निवेश की रणनीति पर बात करते हुए विश्लेषक ने व्यक्तिगत शेयरों के बजाय आईटी इंडेक्स फंड के माध्यम से निवेश करने का विकल्प बताया। उनका मानना है कि इस समय अलग-अलग कंपनियों के प्रदर्शन में काफी अंतर है। कुछ कंपनियां अपने नतीजों में एआई से होने वाली आय में बढ़ोतरी की बात कर रही हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने ग्रोथ को लेकर सतर्क संकेत दिए हैं। ऐसे में सही कंपनी चुनना आसान नहीं है। उन्होंने आईटी कंपनियों में लार्जकैप शेयरों को प्राथमिकता देने और उन कंपनियों पर ध्यान देने की बात कही, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाली आय में तेजी के संकेत मिल रहे हों।

आईटी इंडेक्स में निवेश के लिए चरणबद्ध रणनीति अपनाई जा सकती है। उन्होंने एसआईपी के जरिए निवेश करने और जोखिम के अनुसार पूंजी लगाने की बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निवेश की रणनीति बाजार की चाल और निवेशक की जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करेगी। आईटी सेक्टर में आगे तेजी की संभावना मौजूद है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए करेक्शन के बाद मजबूती और स्पष्ट ट्रेंड की जरूरत होगी। निवेशकों को केवल ब्रेकआउट की उम्मीद में खरीदारी करने के बजाय कंपनी के नतीजों, वैल्यूएशन और सेक्टर के तकनीकी संकेतों को समझना चाहिए।


(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!