बुधवार 20 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
एसबीआई लाइफ (SBI Life) का आईपीओ बुधवार को निवेशकों के लिए खुल गया। यह आईपीओ 22 सितंबर को बंद होगा।
एसबीआई लाइफ (SBI Life) का आईपीओ बुधवार को निवेशकों के लिए खुल गया। यह आईपीओ 22 सितंबर को बंद होगा।
अगस्त 2017 में पर्यटन के जरिये देश की विदेशी मुद्रा आमदनी (Foreign exchange earnings) 13,922 करोड़ रुपये रही, जबकि अगस्त 2016 में यह 12,553 करोड़ रुपये रही थी।
अगस्त में थोक महँगाई दर (WPI) में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल (Petrol) और डीजल की कीमत तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच जाने के बाद निशाने पर आयी केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा है कि वह उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखेगी।