शेयर मंथन में खोजें

अगस्त में थोक महँगाई दर बढ़ी, चार महीने के उच्चतम स्तर पर

अगस्त में थोक महँगाई दर (WPI) में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त 2017 में यह उछल कर 3.24% हो गयी है, जो पिछले चार महीनों में इसका उच्चतम स्तर है। अप्रैल 2017 में यह 3.85% रही थी। ध्यान रहे कि चार महीनों तक घटने के बाद जुलाई 2017 में थोक महँगाई दर बढ़ कर 1.88% हो गयी थी। अगस्त 2016 में यह 1.09% रही थी। अगस्त 2017 में खाद्य पदार्थों की थोक महँगाई दर 5.75% रही, जबकि ईंधन व बिजली की महँगाई दर 9.99% दर्ज की गयी। मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों की महँगाई दर इस दौरान 2.45% रही।
इससे पहले मंगलवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 3.36% हो गयी। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख