शेयर मंथन में खोजें

अगस्त में कारों की बिक्री में 11.8% वृद्धि : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार सालाना आधार पर अगस्त में कारों की बिक्री में 11.8% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

अगस्त 2016 में बिकी 1,77,829 इकाइयों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 1,98,811 कारों की बिक्री हुई। इसी अवधि में घरेलू यात्री वाहनों की 2,58,737 इकाइयों के मुकाबले 13.76% अधिक 2,94,335 इकाई और मोटरसाइकिल की 10,05,654 इकाइयों की तुलना में 12.93% अधिक 11,35,699 इकाई बिकीं। कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री देखें तो 16,48,871 इकाइयों से 14.69% की बढ़त के साथ 18,91,062 इकाइयों की बिक्री हुई। इसके साथ ही समान समय में कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 23.22% की वृद्धि के साथ 65,310 इकाई रही। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख