जेट और किंगफिशर के शेयरों में गिरावट
भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.05 बजे जेट एयरवेज में 3.3% और किंगफिशर एयरलाइंस में 2.6% की कमजोरी है। किंगफिशर एयरलाइन्स के चेयरमैन विजय माल्या ने कहा है कि जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के बीच प्रस्तावित गठबंधन अगले छः महीने में पूरी तरह से काम करने लगेगा।
राजीव रंजन झा
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।