शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में हरियाली

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मिली-जुली खबरों के प्रभाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा और आखिरकार डॉव जोंस में 69 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।

सिटीग्रुप ने साल की चौथी तिमाही में लगभग 8.3 अरब डॉलर का घाटा उठाया है। साथ ही साथ यह खबर भी आयी कि इसके दो हिस्से किये जा रहे हैं। दूसरी ओर बैंक ऑफ अमेरिका को कारोबारी साल की चौथी तिमाही में तकरीबन 1.8 अरब डॉलर का घाटा उठाना पड़ा है। अमेरिकी सरकार बैंक ऑफ अमेरिका में अतिरिक्त 20 अरब डॉलर लगाने पर सहमत हो गयी है। इन मिली-जुली खबरों के बीच अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को दिन भर कभी लाल और कभी हरे निशान में आते-जाते रहे और कारोबार के आखिर में डॉव जोंस 69 अंकों की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में फरवरी वायदा के कच्चे तेल की कीमत 1.11 डॉलर चढ़ कर 36.51 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।  

सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में बढ़ता का रुख दिख रहा है। कॉस्पी, शंघाई कंपोजिट, हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1-2% की मजबूती है। निक्केई और ताइवान वेटेड की बढ़त 1% से कम है। जकार्ता कंपोजिट में हल्की कमजोरी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के लगभग 15-20 अंक ऊपर 2840-45 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!