शेयर मंथन में खोजें

रामलिंग राजू 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में

Ramalinga Rajuसत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू को अदालत ने 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि रामलिंग राजू से केवल दिन में ही पूछताछ की जाये। रामलिंग राजू को चंचलगुडा केंद्रीय जेल से आंध्र प्रदेश सीबी-सीआईडी की हिरासत में भेजा जायेगा, जहां पर सीबी-सीआईडी उनसे पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि रामलिंग राजू ने 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश सीआईडी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। सीआईडी ने रामलिंग राजू के उस पत्र के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया था, जिसमें उन्होंने सत्यम के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए कंपनी के बही-खातों में सालों से की जा रही गड़बड़ियों को स्वीकार किया था। इस पत्र में दिये गये आँकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि सत्यम का यह घोटाला करीब 7,000 करोड़ रुपये का है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख