डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में हरियाली
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मिली-जुली खबरों के प्रभाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा और आखिरकार डॉव जोंस में 69 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मिली-जुली खबरों के प्रभाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा और आखिरकार डॉव जोंस में 69 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू को अदालत ने 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि रामलिंग राजू से केवल दिन में ही पूछताछ की जाये। रामलिंग राजू को चंचलगुडा केंद्रीय जेल से आंध्र प्रदेश सीबी-सीआईडी की हिरासत में भेजा जायेगा, जहां पर सीबी-सीआईडी उनसे पूछताछ करेगी।
शेयर मंथन विशेष शेयर मंथन को मिली जानकारी के मुताबिक यूनिटेक ने दिल्ली के साकेत में स्थित अपना परिसर एचडीएफसी को बेचने जा रही है। हालाँकि कंपनी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। कंपनी सूत्रों का कहना है कि अभी उनके सामने इस परिसर को खरीदने के कई प्रस्ताव हैं और उन पर विचार चल रहा है। उनके मुताबिक यह सौदा करीब 600 करोड़ रुपये का हो सकता है। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी के साथ इस परिसर का सौदा या तो हो चुका है या अंतिम चरण में है। यूनिटेक ने इस परिसर को बनाने के लिए एचडीएफसी से ही कर्ज ले रखा है।