केंद्र ने सत्यम मामले की जाँच एसएफआईओ को सौंपी
केंद्र सरकार ने सत्यम का मामला गंभीर आर्थिक अपराधों की जाँच करने वाले सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) को सौंप दिया है। कॉर्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि एसएफआईओ अपनी रिपोर्ट तीन महीने में सौंप देगा। केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रार आफ कंपनीज की एक रिपोर्ट मिलने के बाद एसएफआईओ को यह जाँच सौंपने का आदेश दिया।
आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।