शेयर मंथन में खोजें

जीएसएम के ग्राहकों में 81 लाख और जुडे

दिसंबर 2008 में भारत में जीएसएम मोबाइल सेवा के ग्राहकों की संख्या में 81 लाख की वृद्धि हुई है। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किये गये आँकड़े के अनुसार दिसंबर 2008 तक देश में जीएसएम मोबाइल के ग्राहकों की संख्या 25.78 करोड़ हो गयी है।

भारती एयरटेल के ग्राहकों में इस महीने 27.3 लाख लोग और जुड़ गये। इस तरह कंपनी की मोबाइल सेवा के बाजार में कुल हिस्सेदारी 33.2% हो गयी है। इसी अवधि में वोडाफोन एस्सार ने 21.7 लाख नये ग्राहक बनाये।

आइडिया सेलुलर के ग्राहकों की संख्या में इस महीने के दौरान 15 लाख की बढ़ोतरी हुई। जीएसएम सेवा देने वाली सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने दिसंबर महीने में 8.7 लाख नये ग्राहक बनाये। इस तरह दिसंबर महीने के अंत तक भारती एयरटेल 8.56 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वोडाफोन करीब 6.1 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर, बीएसएनएल 4.1 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर और आइडिया सेलुलर 3.8 करोड़ ग्राहकों के साथ चौथे स्थान पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख