शेयर मंथन में खोजें

गुजरात में 41,500 करोड़ निवेश करेगी एचसीसी, शेयर चढ़े

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी 41,500 करोड़ रुपये का निवेश गुजरात में करेगी। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी 40,000 करोड़ रुपये का निवेश कर गुजरात में एक सिटी का निर्माण करेगी। इस संदर्भ में कंपनी ने गुजरात इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एक समझौते किया है। दूसरा समझौता नर्मदा वाटर रिर्सोसेस, वाटर सप्लाई एंड कल्पासर डिपार्टमेंट के साथ 1,500 करोड़ रुपये का किया है। इससे कंपनी तीन वाटर पाइपलाइन प्रोजेक्ट विकसित करेगी।

इस खबर का असर हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक दिख रहा है। दोपहर 3.08 बजे कंपनी के शेयर भाव 1.71% की तेजी के साथ 47.45 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख