शेयर मंथन में खोजें

राम मायनमपटि गिरफ्तार नहीं, अमेरिका में

आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।

कंपनी की प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि राम मायनमपटि अब कंपनी के अंतरिम सीईओ नहीं हैं। प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी के पुराने बोर्ड के सदस्य के रूप में राम मायनमपटि अंतरिम सीईओ की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन जब सरकार ने पुराने बोर्ड को भंग कर दिया तो उनकी भूमिका भी समाप्त हो गयी। फिलहाल राम मायनमपटि सत्यम कंप्यूटर के कॉमर्शियल, हेल्थकेयर और बैंकिंग के प्रमुख हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!