सेंसेक्स 317 अंक ऊपर, निफ्टी 74 अंक चढ़ा
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 318 अंकों की बढ़त के साथ 10,276 पर रहा। निफ्टी में 74 अंकों की मजबूती के साथ 3,121 पर बंद हुआ। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैक द्वारा ब्याज दरों में की गयी कटौती और सरकार द्वारा घोषित दूसरी राहत योजना से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। इस मजबूती की वजह से बीएसई सेंसेक्स ने न केवल 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया, बल्कि इस स्तर को बनाये रखने में भी कामयाब रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स ने 10,000 के स्तर को तोड़ा जरुर, लेकिन उसके ऊपर बंद होने में कामयाब नहीं हो सका था।
बैंगलुरु-स्थित आईटी कंपनी माइंडट्री ने विभिन्न समाचार माध्यमों