शेयर मंथन में खोजें

जीटीएल बोर्ड करेगा बायबैक पर विचार

जीटीएल लिमिटेड अपने शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) की योजना पर विचार कर रही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 15 जनवरी 2009 को इसके निदेशक बोर्ड की बैठक में कंपनी के पास उपलब्ध अतिरिक्त नकदी के इस्तेमाल के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जायेगा। इन विकल्पों में शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) का प्रस्ताव भी शामिल होगा।

इसी बैठक में कंपनी के तिमाही नतीजों पर भी विचार किया जायेगा। इसके अलावा इस बोर्ड बैठक में एडीए सेलवर्क्स वायरलेस इंजीनियरिंग प्रा.लि. के विलय पर भी विचार किया जायेगा। यह जीटीएल की सहायक कंपनी है, जिसे इसने कुछ समय पहले खरीदा था।

इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर भाव में तीखी उछाल देखी गयी है। बीएसई में 227.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद फिलहाल करीब 3.10 बजे यह 216 रुपये के भाव पर है। इसमें फिलहाल करीब 9.30 रुपये यानी 4.5% की तेजी चल रही है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख