शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग शेयरों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.34 बजे बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक की मजबूती है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय देना बैंक में 13.4%, विजया बैंक में 8.5%, यूको बैंक में 7%, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में 4.9%, इंडियन ओवरसीज बैंक में 4.2% और एसबीआई में 3%की मजबूती है।

 निजी क्षेत्र के बैंकों में इंडसइंड बैंक में 8.4%, बैंक ऑफ राजस्थान में 7.3%, येस बैंक में 5.4% और आईसीआईसीआई बैंक में 4% की बढ़त है। 

शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में 1-1% आधार अंक की कमी कर दी थी। साथ ही साथ इसने नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में 0.5% आधार अंक की कटौती करने की घोषणा भी की थी। इस घोषणा के बाद रेपो दर 6.5% से घट कर 5.5% और रिवर्स रेपो दर 5% से घट कर 4% रह गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख