400 अंक की उठापटक के बाद सेंसेक्स 36 अंक ऊपर बंद
भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बेहद सपाट बंद हुआ। मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज सुबह सेंसेक्स ने मुहुर्त कारोबार के बंद स्तर 9008 की तुलना में तकरीबन 200-250 अंक तक की तेजी दिखायी। सुबह सेंसेक्स का खुला स्तर 9,298 का रहा, जहाँ सेंसेक्स 290 अंक मजबूत था और यही दिन का सबसे ऊँचा स्तर भी रहा। लेकिन बाजार खुलने के आधे घंटे बाद ही इसमें गिरावट शुरू हो गयी और घंटे भर के भीतर सेंसेक्स 8,900 के नीचे दिख रहा था। दरअसल इसी समय सेंसेक्स ने 8,894 का दिन का सबसे निचला स्तर भी छुआ।